BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ISI कराना चाहती है भारत में बम धमाके, खुफिया विभाग के अलर्ट से हरकत में सुरक्षा एजेंसियां

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in Uncategorized
ISI कराना चाहती है भारत में बम धमाके, खुफिया विभाग के अलर्ट से हरकत में सुरक्षा एजेंसियां

ISI wants to carry out bomb blasts in India, security agencies act in the alert of intelligence department

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में दिल्ली समेत भारत में किसी भी सूरत में आतंकी हमला करवाना चाहती है. 

ISI ने आतंकी संगठनों, उनके स्लीपर सेल व सभी तंजीम को सख्त आदेश दिए हैं कि भारत में आतंकी गतिविधियां शुरू करते हुए बम धमाके किए जाएं. धमाके जम्मू-कश्मीर से बाहर करने हैं.

हर हाल में आतंकी संगठनों को अपनी उपस्थिति दिखानी है. देश के खुफिया विभाग ने ये इनपुट्स सुरक्षा एजेंसियों को दिए हैं. खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस समेत अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुखों को इनपुट्स दिए हैं.

दिल्ली पुलिस की आतंकी निरोधी स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने इस तरह के इनपुट्स दो दिन पहले दिए हैं. इनपुट्स में बताया गया है कि ISI ने आतंकी संगठनों को कहा है कि जम्मू कश्मीर को छोड़कर पूरे भारत में उन्हें अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है.

उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आतंकी गतिविधियां करनी हैं. आतंकी वारदात के लिए भारत में मौजूद उनके स्लीपर सेल को सक्रिय करने के लिए कहा गया है. संगठन किसी तरह का भी आतंकी हमला कर सकते हैं. खुफिया विभाग से इनपुट्स मिलने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है.

स्पेशल सेल के इस अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. स्पेशल सेल ने भारत में जो आतंकी वांछित हैं उनकी डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है. ये देखा जा रहा है कि किस संगठन के कितने आतंकी वांछित हैं और इस समय उसकी सक्रियता है या नहीं.

स्पेशल सेल वांछित आतंकियों के फिर से पोस्टर जारी करने जा रही है. दिल्ली में IGI एयरपोर्ट समेत भीड़भाड़ वाली जगहों व बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में जिला DCP खुद बाजारों समेत अन्य जगहों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र में कंटेनर ट्रक से 20 गोवंश बरामद, चालक गिरफ्तार

Next Post

एक सितम्बर से मेन रोड में नहीं चलेगा ई-रिक्शा, कार-बाइक पार्किंग शुल्क होगी सस्ती

Next Post
एक सितम्बर से मेन रोड में नहीं चलेगा ई-रिक्शा, कार-बाइक पार्किंग शुल्क होगी सस्ती

एक सितम्बर से मेन रोड में नहीं चलेगा ई-रिक्शा, कार-बाइक पार्किंग शुल्क होगी सस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d