BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ISIS के संदिग्ध आतंकी के घर छापेमारी, विस्फोटक बरामद

by bnnbharat.com
August 23, 2020
in Uncategorized
ISIS के संदिग्ध आतंकी के घर छापेमारी, विस्फोटक बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ के घर से छापेमारी में बम बनाने का काफी सामान बरामद किया गया है. बम बनाने का बारूद भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक, बाल बेयरिंग और कई चीजें बरामद की हैं.

पुलिस के मुताबिक एक जैकेट मिला है जिसमें बम फिट किया जा रहा था वो बरामद हुआ है. इस जैकेट को सुसाइड बॉम्बर जैसे पहन कर अटैक करते हैं. इस जैकेट को उसी तरह तैयार किया जा रहा था ताकि सुसाइड बॉम्बर की तरह विस्फोट किया जा सके.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अबू युसूफ को गिरफ्तार किया था. यूपी के बलरामपुर के रहने वाले इस संदिग्ध आतंकी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने उसके पिता समेत तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने अबू युसूफ के पिता मोबिन, उसके चचेरे भाई फारुख और वसीम पुत्र नईम को हिरासत में लिया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इन तीनों लोगों को बलरामपुर के उतरौला से हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम ने उतरौला क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार संदिग्ध आईएस आतंकी के पिता समेत तीन को हिरासत में ले लिया. इसी दौरान पुलिस ने विस्फोट आदि बरामद किए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने पीड़िता को थाना से भगाया

Next Post

क्या पता सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लें: आरपी सिंह

Next Post
क्या पता सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लें: आरपी सिंह

क्या पता सुरेश रैना इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लें: आरपी सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d