बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज: बीते दिनों बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर एवं जामपुर गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर सावधानियां बरतनी शुरू कर दी है.
इसी क्रम में प्रशासन ने बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर गांव के सभी घरों को सैनिटाइज किया, ताकि आगे कोरोना जैसी बीमारी से लोगों को बचाया जा सके.
वहीं बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह के देख रेख में पुरे इस्लामपुर गांव के प्रत्येक घरों में जाकर सैनिटाइजर टीम के सदस्यों के द्वारा सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया.

