BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पुत्र को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in Uncategorized
मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व पुत्र को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: तबलीगी मरकज में शामिल होकर वापस लौटे झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र को आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया, होम क्वारेंटाइन में खुद मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को भेजा गया है. प्रशासन की ओर से उठाया गया यह कदम तबलीगी मरकज में शामिल होने के कारण मंत्री के पुत्र को आइसोलेशन में भेज कर किया गया है.

दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में शामिल हुए झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे को भी प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है. मंत्री के बेटे की रिपोर्ट आने तक पिता को भी होम क्वारेंटाइन में भेजा गया. मंत्री हुसैन के बेटे अभी हाल ही में 22 मार्च को दिल्ली के तबलीगी मरकज में शामिल होकर वापस लौटे थे.

झारखंड सरकार को स्पेशल ब्रांच ने तबलीगी मरकज में शामिल होकर सूबे में आने वाले जिन लोगों की लिस्ट सौंपी है, उसमें हाजी हुसैन के बेटे का नाम भी शामिल है. स्पेशल ब्रांच की लिस्ट के आधार पर देवघर पुलिस और प्रशासन ने मंत्री हुसैन के बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भेजा है. उनके घर के पास प्रशासन ने लोगों के आनेजाने पर पाबंदी लगा दी है.

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को यह निर्देश दिया है कि पिछले सात दिनों के भीतर नई दिल्ली स्थित उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने वाले इन व्यक्तियों का पता लगाएं और उनकी जांच कराएं. उस कार्यक्रम में कोरोना के संक्रमण की बात सामने आई है, इसलिए उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वालों की जांच बेहद जरूरी है.

इसके साथ ही उन सभी लोगों पर निगरानी रखने और विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई है. यह भी पता लगाने को कहा गया है ये 37 व्यक्ति और किस-किससे मिले हैं, इसका भी पता लगाएं. रांची की स्पेशल ब्रांच ने 30 मार्च, 2020 को इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों और रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी एसपी (रेल सहित), स्पेशल ब्रांच के डीएसपी को मरकज से लौटे सभी 37 लोगों की लिस्ट भेजी थी.

इस लिस्ट में निजामुद्दीन स्थित मरकज के धार्मिक सम्मेलन में शरीक होकर लौटे सभी लोगों के नाम, पता समेत मोबाइल नंबर भी स्पेशल ब्रांच ने बता दिये थे. पदाधिकारियों से आग्रह किया गया था कि इन सभी लोगों का सत्यापन करते हुए इनकी कोविड-19 संक्रमण की जांच करवायी जाये और अपेक्षित कार्रवाई की जाये. स्पेशल ब्रांच ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि हजरत निजामुद्दीन से लौटे कथित धर्म प्रचारकों में सबसे ज्यादा 9 लोग धनबाद से हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्वारंटाइन वार्ड से छह लोगों के गायब होने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Next Post

सठिया गये है बाबूलाल मरांडी: आलोक कुमार दूबे

Next Post
सठिया गये है बाबूलाल मरांडी: आलोक कुमार दूबे

सठिया गये है बाबूलाल मरांडी: आलोक कुमार दूबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d