BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इजराइली दूतावास धमाका: जांच एजेंसियों को शक, सॉफ्ट ड्रिंक की कैन के जरिए हुआ विस्फोट

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
चिट्ठी से हुआ बड़ा खुलासा, इजरायली दूतावास धमाके में सामने आया ‘ईरान कनेक्शन’, कहा-‘…ये तो बस ट्रेलर है’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी में शुक्रवार को इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके में एक बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय बम डेटा केंद्र की एक टीम को अंदेशा है कि विस्फोट में एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल किया गया है. एबीडीसी की टीम को जांच के दौरान एनर्जी ड्रिंक की कैन के कुछ टुकड़े मिले हैं.

जांच एजेंसियों को सॉफ्ट ड्रिंक की कैन के कुछ टुकड़े भी मिले हैं. इसके बाद से जांच एजेंसियों को शक है कि इसके जरिये विस्फोटक तैयार हुआ है. जिस वक्त ये धमाका हुआ है, तब तक इजराइली दूतावास से लगभग सब लोग जा चुके थे, जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त कोई मूवमेंट नहीं हुआ, बम प्रेशर से फटा है, इसलिए सड़क के दूसरी तरफ के कार के शीशे भी टूट गए थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सॉफ्ट ड्रिंक की कैन का इस्तेमाल सर्किट बोर्ड डिवाइस को छिपाने के लिए करने का शक है, जोकि घटनास्थल पर भी पाया गया था और संभवत: एक टाइमर से जुड़ा हुआ था. वहीं जांच कर रही स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बम में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल का अंदेशा है. बताया जा रहा है कि इसमें छोटे-छोटे बॉल बेयरिंग का भी इस्तेमाल किया गया है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इजराइली दूतावास के पास हुए धमाके में मिले एक और सीसीटीवी फुटेज में एक कैब दिखाई दी है, जिसने दो लोगों को उस जगह पर उतारा था और उसके बाद कैब चली गई. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दोनों संदिग्ध पैदल ही ब्लास्ट वाली जगह की तरफ जा रहे हैं, स्पेशल सेल ने उस कैब चालक से संपर्क किया है, जो उन्हें छोड़ने घटना स्थल तक आया था. संदिग्ध आरोपियों के स्कैच बनाए जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार का नाम ना करें उजागर: बॉम्बे हाई कोर्ट

Next Post

वाराणसी: पहली बार शुरू हुई स्ट्रॉबेरी की खेती, हो रही लाखों की कमाई

Next Post
वाराणसी: पहली बार शुरू हुई स्ट्रॉबेरी की खेती, हो रही लाखों की कमाई

वाराणसी: पहली बार शुरू हुई स्ट्रॉबेरी की खेती, हो रही लाखों की कमाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d