BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इजरायली दूतावास धमाका: अमोनियम नाइट्रेट और अधजले पिंक दुपट्टे का कनेक्शन तलाश रही दिल्ली पुलिस

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
इजरायली दूतावास धमाका: अमोनियम नाइट्रेट और अधजले पिंक दुपट्टे का कनेक्शन तलाश रही दिल्ली पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार शाम हुआ धमाका यूं तो मामूली था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ये किसी बड़ी साजिश का ट्रायल हो सकता है. इस ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, धमाके वाली जगह पर जो लेटर मिला है, उसमें भी इसे ट्रेलर होने की धमकी दी गई है. पुलिस को मौके से एक और सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें साल 1970 का टाइम आ रहा है. इसमें लाइव फुटेज चल रही है, लेकिन पीछे की फुटेज को रिट्रीव करने में जांच एजेंसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इजरायली एम्बेसी के पास हुए धमाके में मिले सीसीटीवी फुटेज में एक कैब दिखाई दी है, जिसने 2 लोगों को उस जगह पर उतारा था और उसके बाद कैब चली गई. दोनों संदिग्ध पैदल ही ब्लास्ट वाली जगह बम प्लांट करके गए थे और इसके बाद दोनों संदिग्ध वहां से पैदल ही निकले थे. स्पेशल सेल ने उस कैब चालक का पता लगाकर उससे पूछताछ की है. उसके हिसाब से संदिग्धों के हुलिए का खाका तैयार किया जा रहा है.

स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जिंदल हॉउस के ठीक सामने जहां धमाका हुआ, वहां का सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था. लेकिन बाकी जगह सीसीटीवी काम कर रहे हैं, जिसे कब्जे में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि 3 बजे तक इजरायल दूतावास से लगभग सब लोग जा चुके थे, यानी जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त कोई मूवमेंट नहीं हुआ. इस धमाके का मकसद दहशत फैलाना ज्यादा लग रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, धमाके वाली जगह पर बने गड्ढे से बॉल बेयरिंग, तारें बरामद हुई हैं. फॉरेंसिक टीम को अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल के निशान मिले हैं. मौके पर एक पिंक कलर का दुपट्टा मिला है, जोकि आधा जला हुआ है. पुलिस इस ब्लास्ट से पिंक दुपट्टे का कनेक्शन तलाश रही है, क्या वो पहले से वहां पर पड़ा था.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे घटनास्थल से बम का कवर मिला है, जिसके अंदर विस्फोटक, बॉल बियरिंग, वायर का इस्तेमाल किया गया था और छोटी बैटरी भी मिली है, जिसे बम बनाने में इस्तेमाल किया गया था जांच एजेंसियां फिलहाल इसे फॉरेंसिक को भेजकर जांच की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायरल वीडियो मामला: एसएसपी ने बरोरा थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Next Post

झारखंड के साइबर अपराधी लूट रहे देश की राजधानी को, दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा में डाला डेरा

Next Post
वर्क फ्रॉम होम से बढ़ा साइबर अपराध का खतरा

झारखंड के साइबर अपराधी लूट रहे देश की राजधानी को, दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा में डाला डेरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d