BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इजरायली दूतावास ब्लास्ट: NIA के साथ खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ की टीम भी करेगी जांच

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
इजरायली दूतावास ब्लास्ट: NIA के साथ खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ की टीम भी करेगी जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके (IED Blast) की जांच जारी है. इजरायली दूतावास ब्‍लास्‍ट मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ इजराइल खुफिया एजेंसी मोसाद की टीम भी करेगी. बुधवार को मोसाद की एक टीम ने एनआईए के जांच अधिकारियों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात से ये तय हो गया है कि भारत के साथ अब मोसाद की टीम मिलकर इस जांच को आगे बढ़ाएगी.

खबर है कि  इजरायली दूतावास के पास से धमाके के बाद एनआईए की टीम को जांच में सबूत मिले हैं उसे मोसाद की टीम से साझा किया गया है. शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे ईरान का हाथ होना बताया जा रहा है. इजारयल के दूतावास के नाम से लिखा एक नोट भी घटनास्थल पर पाया गया था. सूत्रों के मुताबिक इस नोट में धमकी दी गई थी और कहा गया था कि यह ट्रेलर है. सूत्रों के अनुसार विस्फोट का लिंक ईरान से जुड़ रहा है. इजरायल पहले ही इसे आतंकवादी हमला करार दे चुका है. भारत सरकार भी इस मामले में गंभीर नज़र आ रही है.

एनआईए की मदद के लिए मोसाद की टीम खासतौर पर तेल अवीव से राजधानी दिल्‍ली पहुंची है. हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इजराइल दूतावास के बाहर हुए कम तीव्रता वाले आईडी विस्फोट का उस संदिग्ध पैकेट से कोई लेना-देना नहीं है जो उसी दिन पेरिस में इजराइल दूतावास के बाहर बरामद हुआ था.  जांच एजेंसी को ऐसा कोई गवाह अभी तक नहीं मिला है जिसने किसी को दूतावास के बाहर सड़क पर आईईडी रखते हुए देखा हो. यहां तक की इस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है.

इजरायल चारों ओर से 13 मुस्लिम देशों से घिरा है, जो उससे चिढ़े रहते हैं. ऐसे में छोटे से इस देश को जिंदा रहने के लिए ही काफी जतन करना होता है. खुफिया एजेंसी मोसाद भी इन्हीं में से एक है. ये इतनी ताकतवार है कि इसे इजरायल की किलिंग मशीन तक कहा जाता है. चारों ओर दुश्मनों से घिरे इस देश की ये एजेंसी अपनी तेजी और खतरनाक ऑपरेशन की वजह से दुनिया की सबसे तेज इंटेलिजेंस भी कही जाती है. इसका मुख्यालय तेल अवीव शहर में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 हजार नए घरों में होगी वाटर सप्लाई, इसी माह शुरू होगी कनेक्शन

Next Post

IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर भी आ सकते हैं नजर, नीलामी के लिए बेस प्राइस तय

Next Post
IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर भी आ सकते हैं नजर, नीलामी के लिए बेस प्राइस तय

IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर भी आ सकते हैं नजर, नीलामी के लिए बेस प्राइस तय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d