BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फ्रेंडशिप डे पर इजरायल ने भारत से कहा, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

by bnnbharat.com
August 4, 2019
in Uncategorized
फ्रेंडशिप डे पर इजरायल ने भारत से कहा, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

Israeli said on Friendship Day, 'These friendships will not break'

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : इजरायल ने रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के गाने ‘ये दोस्ती.’ के बोल लिख कर भारत को शुभकामनाएं दी हैं. भारत स्थित इजरायली दूतावास ने ट्वीट किया, “हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2019 भारत. हमारी पुरानी दोस्ती मजबूत हो और बढ़ती साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुए.”

दूतावास ने इसके बाद शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र पर फिल्माए गए हिट गाने के बोल को हिंदी में ट्वीट किया, “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे.”

Also Read This : उप्र में शौहर ने दिया बीवी को तलाक ….राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने की मना रही थी खुशी 

दूतावास ने इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ मिलते हुए और अन्य क्षणों की तस्वीरों वाला एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया.

पिछले महीने मोदी और उनके इजरायली समकक्ष का 10 मंजिल ऊंचा पोस्टर इजरायल में सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के तेल अवीव स्थित मुख्यालय पर टांगा गया था. इजरायल में 17 सितंबर को होने वाले आम चुनाव के प्रचार के तहत यह पोस्टर टांगा गया था.

लिकुड पर मोदी के अलावा नेतन्याहू के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के पोस्टर भी टांगे गए हैं.

नेतन्याहू मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं में से थे.

मोदी 2017 में इजरायल दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे. नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत का दौरा किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्कर्स मां जैसे होते हैं, इन्हें नजरअंदाज न करें

Next Post

कश्मीर पर अमित शाह की गृह सचिव और NSA अजीत डोभाल संग अहम बैठक

Next Post
कश्मीर पर अमित शाह की गृह सचिव और NSA अजीत डोभाल संग अहम बैठक

कश्मीर पर अमित शाह की गृह सचिव और NSA अजीत डोभाल संग अहम बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d