BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2020 में इसरो सूरज तक छलांग लगाने की तैयारी में, कई सैटेलाइट्स लॉन्च करने की तैयारी

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
2020 में इसरो सूरज तक छलांग लगाने की तैयारी में, कई सैटेलाइट्स लॉन्च करने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: साल 2020 में इसरो कम से कम 10 सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) साल 2020 में आदित्य और गगनयान सहित कई मिशन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है. इसरो ने 2020 के लिए कई बड़े लक्ष्यों को निर्धारित किया है. आदित्य मिशन के जरिए इसरो जहां सूरज के पास तक छलांग लगाने की कोशिश करेगा वहीं गगनयान मिशन के द्वारा पहली बार भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारियों को परखा जाएगा. इन सबके अलावा इसरो इस साल कई सैटेलाइट्स को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.

लॉन्च होंगे ये सैटेलाइट्स
इसरो जिन सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा उनमें अडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटलाइट जीसैट1, जीसैट12R, रिमोट सेंसिंग रीसैट 2BR2 और सर्विलांस के लिए माइक्रोसैट शामिल हैं.

आदित्य एल1 मिशन

आदित्य एल1 मिशन को मध्य 2020 तक लॉन्च करने की योजना है. यह मिशन पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन को समझने और भविष्यवाणी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

मिशन गगनयान

इसके अलावा मिशन गगनयान के लिए पहले टेस्ट फ्लाइट को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा. गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है जिसे इसरो द्वारा दिसंबर 2021 तक प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसरो भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर इसके लिए काम कर रहा है.

चंद्रयान-3

इसरो नए साल में चंद्रयान 2 की असफलताओं को भुलाते हुए चंद्रयान 3 की तैयारियों में जुट गया है. रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को इसरो नवंबर 2020 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इस अभियान की मदद से इसरो चंद्रयान-2 के दौरान पूर्वनिर्धारित अपनी खोज प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करेगा.

एक्सपोसेट
इसरो 2020 में ब्रह्मंडीय विकिरण का अध्ययन करने के लिए एक्सपोसेट को भी लॉन्च करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

23 आरएएस अफसरों का हुआ तबादला

Next Post

57 लाख किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

Next Post
57 लाख किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

57 लाख किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d