BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ISRO 27 मिनट में 14 उपग्रह करेगा लॉन्‍च

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
ISRO 27 मिनट में 14 उपग्रह करेगा लॉन्‍च

ISRO 27 मिनट में 14 उपग्रह करेगा लॉन्‍च

Share on FacebookShare on Twitter

आंध्र प्रदेश: श्रीहरिकोटा लॉन्च पैड से 27 नवंबर की सुबह 9:28 बजे भारत के पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीकल (PSLV) रॉकेट से 14 उपग्रहों को सिर्फ 27 मिनट में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने पीएसएलवी-एक्सएल वेरिएंट के साथ 14 उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करेगा. इसमें मुख्यत: भारत का 1,625 किलोग्राम का काटरेसैट-3 उपग्रह होगा, वहीं अमेरिका के 13 नैनो उपग्रह भी इसमें भेजे जाएंगे.

अमेरिका इस साझा सवारी के लिए इसरो की नई वाणिज्यिक शाखा-न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड को भुगतान करेगा. पांच सालों तक काम करने वाले काटरेसैट-3 उपग्रह को PSLV रॉकेट सबसे पहले सिर्फ 17 मिनट में कक्षा में स्थापित करेगा.

इसरो के अनुसार, कार्टोसैट-3 एक तीसरी पीढ़ी का उन्नत उपग्रह है. यह हाई रिजोल्यूशन इमेजिंग की क्षमता रखता है. उपग्रह शहरी नियोजन, ग्रामीण संसाधन और बुनियादी ढांचे के विकास, तटीय भूमि उपयोग और अन्य की मांगों की पूर्ति के लिए तस्वीरें ले सकेगा.

भारतीय उपग्रह को स्थापित करने के एक मिनट बाद यह 13 अमेरिकी नैनो उपग्रह में से पहले को इसकी कक्षा में स्थापित करेगा. पीएसएलवी रॉकेट के टेक ऑफ करने के 26 मिनट और 50 सैकंड बाद यह अंतिम उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित करेगा.

इसरो के अनुसार, अमेरिकी नैनो उपग्रहों में से 12 को फ्लॉक-4P के रूप में नामित किया गया है. यह सभी अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है. वहीं 13वां उपग्रह एक कम्युनिकेशन टेस्ट बेड सैटेलाइट है, जिसका नाम मेशबेड है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक ने बापू भवन के सामने किया आत्मदाह, गंभीर

Next Post

अगर शादियों में की आतिशबाजी तो हो सकता है दूल्हा गिरफ्तार

Next Post
अगर शादियों में की आतिशबाजी तो हो सकता है दूल्हा गिरफ्तार

अगर शादियों में की आतिशबाजी तो हो सकता है दूल्हा गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d