नई दिल्ली: भारत अपना पहला अत्याधुनिक अर्थ आब्जर्वेशन सेटेलाइट जियो इमेजिंग सेटेलाइट (जीसैट-1) लांच करने जा रहा है. पांच मार्च को यह उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह उपग्रह बड़े क्षेत्र की वास्तविक छवि मुहैया कराएगा और इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा समेत विभिन्न प्रकार की घटनाओं की त्वरित निगरानी उपलब्ध कराएगा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पांच मार्च को जीएसएलवी-एफ 10 के जरिये जीसैट-1 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर लांच करेगा. प्रक्षेपण के 18 मिनट बाद जीएसएलवी-एफ10 उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित कर देगा.

