BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन: चीन

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
भारत के लोगों के लिए चीनी सामानों को नजरअंदाज करना नामुमकिन: चीन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में चीन के सामानों और मोबाइल एप्स के खिलाफ जो  मुहिम चल रही है, उसे चीनी विशेषज्ञ तात्कालिक मानते हैं. चीन का दावा है कि भारत के आम लोगों को चीनी सामानों के इस्तेमाल की आदत पड़ चुकी है और ये सामान और मोबाइल एप लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, इसलिए इनका पूरी तरह बहिष्कार नामुमकिन है.

चीनी विश्लेषकों का मानना है कि भारत में चीन के खिलाफ माहौल बनाने का काम यहां की राष्ट्रवादी सरकार और मीडिया की ओर से किया जा रहा है लेकिन आम आदमी के लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं है.

चीन के मशहूर अखबार और न्यूज़ पोर्टल ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस समय चीन के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के झाओ गनचेंग के मुताबिक भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर चल रहा विवाद उतना गंभीर नहीं है और दोनों देशों की सरकारें इसे लेकर गंभीर हैं, लेकिन भारतीय मीडिया और यहां की राष्ट्रवादी ताकतें चीन के खिलाफ जिस तरह नफरत का माहौल बना रही हैं और गलत सूचनाएं पहुंचा रही हैं, उसका मकसद सिर्फ चीन को बदनाम करना है.

चीनी जानकारों का मानना है कि चीन के सामानों बहिष्कार का जो अभियान चल रहा है, उससे भारत के आम लोगों की ही मुश्किलें बढ़ेंगी क्योंकि लोगों के लिए सस्ते चीनी सामान उनकी जरूरतों और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं, और अब भारत के लोगों की ये जरूरत बन चुके हैं. बाजार में फिलहाल इनका कोई विकल्प नहीं है.

इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज के विशेषज्ञ लाउ चुनहाओ का मानना है कि जब भी भरात और चीन के बीच के रिश्ते किसी भी वजह से तल्ख होते हैं, तब भारत में चीन के सामानों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है.

ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. लेकिन भारत के लोगों के लिए चीन के सामानों का बहिष्कार करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने कहा है कि दरअसल मोदी सरकार का मकसद है कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा दिया जाए.

लेकिन मौजूदा स्थिति में भारत की अर्थव्यवस्था की हालत देखते हुए यह संभव नहीं लगता. इसलिए भारत में चीनी समानों की मांग हमेशा से रही है और आगे भी बनी रहेगी.

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में चीनी स्मार्टफोन का बाजार बहुत बड़ा है. करीब 72 फीसदी बाजार पर चीनी स्मार्टफोन का कब्जा है. हर कीमत ये फोन उपलब्ध हैं और बाजार की मांग को देखते हुए ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट को तैयार करती आई हैं.

उसी तरह चीन के स्मार्ट टीवी का बाजार भी 45 फीसदी है. जबकि इसके विकल्प के तौर पर जो सामान हैं, वह कम से कम 20 से 45 फीसदी ज्यादा कीमत में मिलते हैं. 2019 में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार के आंकड़े भी 93 बिलियन डॉलर के हैं. ऐसी स्थिति में चीन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से फिलहाल चीन जरा भी चिंतित नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र ने समय रहते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाए होते तो हालात बेहतर होते: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

झारखंड विधानसभा परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Next Post
झारखंड विधानसभा परिसर में किया गया वृक्षारोपण

झारखंड विधानसभा परिसर में किया गया वृक्षारोपण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d