मुरैना: जीवन में सफलता प्राप्त कर सके. अपने जीवन को उन्नत बना सके. व्यक्ति जितना अधिक शिक्षित होगा, उसका जीवन उतना ही सफल और मूल्यवान होगा. एक सफल और सुखद जीवन जीने के लिये शिक्षा एक मौलिक आवश्यकता है.
हमारे संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान किया है. यह बात कलेक्टर प्रियंका दास ने वृक्षारोपण के समय शा.मा.विद्यालय क्रमांक-3 गणेशपुरा में कही. इस अवसर पर सीए प्रकाश अग्रवाल सहित रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे.
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि शा.मा.विद्यालय क्रमांक-3 गणेशपुरा को गोद लिया गया है. जिसमें विद्यालय की आवश्कय पूर्तियों को दृढ़संकल्पित होकर पूर्ण किया जावेगा.
इस विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक लगभग 500 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत है. इस विद्यालय के भवन का रिनोवेशन कर इसे नव-निर्मित रूप प्रदान किया जावेगा. रोटरी क्लब से सत्र 2020-21 के लिये जिस विद्यालय को हेप्पी स्कूल बनाने के लिये चुना है, वहां प्रमुख रूप से आवश्यकतायें प्रदान की जायेंगी. विद्यालय में शौचालय तो है परन्तु उनकी स्थिति ऐसी नहीं है, जिन्हें प्रयोग किया जा सके.
शौचालय के अभाव में छात्र-छात्रायें बहुत परेशान होते है, खासतौर पर किशोर वर्ग की वह छात्रायें जिनका मासिक धर्म लगभग इसी उम्र में प्रारंभ होता है. वो सबसे ज्यादा परेशान होती है और विद्यालय आना छोड़ देती है. हम यहां एक टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण कराना चाहते है. जिसमें छात्र एवं छात्राओं के लिये पृथक-पृथक टाॅयलेट का निर्माण भी कराया जावेगा.
इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था के रूप में विद्यालय में हैण्डपम्प उपलब्ध है, परन्तु यह पर्याप्त नहीं है, भीषण गर्मी के दिनों में बच्चों को शीतल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिये हम एक वाटर कूलर मय वाटर फिल्टर और स्टोरेज टैंक के साथ यहां लगवाना चाहते है.
हाथ धोने की व्यवस्था हर विद्यालय में होना आवश्यक है ताकि बच्चे मध्यान्ह भोजन से पहले साबुन से अपने हाथों को धो सकें, वर्तमान में यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. हम यहां कम से कम छः वाटर पाॅइन्ट के साथ इस व्यवस्था को कायम करना चाहते है.

