BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिव्यांग बच्चों को सही मार्गदर्शन देना और प्रेरित करना आवश्यक :- उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 3, 2020
in समाचार
जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो सख्ती सेः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

सुविधाओं को और भी बेहतर बनाना होंगी प्राथमिकताः-उपायुक्त

देवघर:- विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सरस कुंज में रहने वाले नेत्रहीन बच्चों व असहाय बुजुर्गों के साथ अपना समय व्यतीत किया. इस दौरान सरस कुंज के बच्चों ने उपायुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्वागतगान गाकर किया. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सरस कुंज के बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी बातों को उपायुक्त के समक्ष रखा गया.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभाषण, गायन और उनकी प्रतिभा को देखते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा गया कि इसी प्रकार आप सभी अपनी प्रतिभा को बेहतर बनाते हुए समाज में एक अलग पहचान स्थापित करें. साथ हीं उन्होंने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम अपने समाज व समाज में रहने वाले लोगों के लिए कुछ अच्छा करें. कभी- कभी किये गए छोटे-छोटे हीं परंतु सार्थक प्रयास औरों को ढ़ेर सारी खुशियां दे जाती है. हम सभी को चाहिए कि हम आगे आएं और जरूरतमंद लोगों की मदद करें. वर्षों पूर्व इसी नेक उद्देश्य के साथ देवघर में सरस कुंज की स्थापना की गयी थी, ताकि इसके माध्यम से दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों को एक छत मिल सके.

उन्होंने आगे कहा कि यहां रहने वाले दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी कृतसंकल्पित हैं और जिस प्रकार रेड क्रॉस सोसाइटी एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग आगे आकर यहां रहने वाले बच्चे व बुजुर्गों की न सिर्फ मदद करते हैं बल्कि उनके साथ विभिन्न अवसरों पर सम्मलित होकर खुशियां बाँटते है, उससे इन बच्चों के चेहरे पे मुस्कान आती है. ऐसे में जिला वासियों से मेला आगह होगा कि सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम सभी अपने दिनचर्या से कभी कभी समय निकालकर इन बच्चों व यहां रहने वाले बुजुर्गों के उत्साहवर्धन में अपना सहयोग करें.

इस दौरान उपायुक्त   मंजुनाथ भजंत्री ने सरस कुंज के संचालक और बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों विकास मंडल, कंचन पोद्दार को सम्मानित करते उनका कार्यशैली की तारीफ करते हुए उनका आभार प्रकट किया.

इसके अलावा कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त ने सरस कुंज के सभी बच्चों व बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें पुष्प भेंट करते हुए उनका हाल-चाल जाना व उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को ढेर सारी बधाई दी. साथ हीं उपायुक्त द्वारा बच्चों के बीच टॉक वॉच, मोबाईल और ब्रेनलिपि किट का वितरण करते हुए चेतना विकास संस्थान के इस नेक कार्य हेतु उनका आभार प्रकट किया. 

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा सरस कुंज परिसर में संचालित आंचल, स्नेह एवं छाँव को संसाधन युक्त बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गयी एवं उन्होंने आपसी सहयोग और सेवा भाव के साथ और भी बेहतर कार्य करने की बात कही. इस दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बच्चों से मुलाकात करते हुए कहा कि पूरे मन लगा कर पढ़ाई करें और अन्य पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं में भी भाग लें और बड़े होकर एक अच्छा नागरिक बनें.

कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आप सभी से मेरा आग्रह होगा अपने साथ-साथ यहाँ रहने वाले बच्चों व बुजुर्गों का विशेष रूप से ख्याल रखें.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरूण गुटगुटिया, वाइस चेयरमैन जितेश राजपाल, सचिव नरेंद्र झा, सदस्य श्वेता शर्मा, रेणु सिंह, शिक्षक एवं संबंधित सदस्य आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 के वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

Next Post

भाजमो नेताओं ने राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी

Next Post
भाजमो नेताओं ने राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी

भाजमो नेताओं ने राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d