BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साक्षात्कार के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
साक्षात्कार के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी
Share on FacebookShare on Twitter
  • वर्ष 2017 के विद्यार्थियों ने इंस्टाग्राम के जरिये अपने अनुभव साझा किया

रांचीः बीआईटी मेसरा के न्यूज एंड पब्लिकेशन सोसाइटी की ओर से दो दिनों का बी द बीआईटियंस कार्यक्रम का आयोजन किया. दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वर्ष 2017 बैच के विद्यार्थी जिन्होंने अपना इंटर्नशिप पूरा कर लिया है, वे इंस्टाग्राम के जरिये विद्यार्थियों से मिले और अपना अनुभव साझा किया.

यह कार्यक्रम सोसाईटी के संकाय सलाहकार डाॅ. विजय नाथ के मार्गदर्शन में हुआ. इस कार्यक्रम में पैनलिस्ट के तौर पर 2017 बैच के छात्र थे. इनमें पहले पैनलिस्ट आइटी डिपार्टमेंट के संचित अग्रवाल थे.

उन्होंने अमेजन में अपनी इंटर्नशिप पूरी की है. अग्रवाल ने इस कोरोना काल में घर से काम करने के फायदे व नुकसान के बारे में विद्यार्थियों को बताया. इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिये.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अगर कोई अच्छा प्रदर्शन करता है तो उन्हें इंटर्नशिप के जरिये नौकरी मिलने की अधिक संभावना होती है. वहीं, कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के दूसरे पैनलिस्ट केविन मैथ्यू थे.

उन्होंने गोल्डमैन सैक्स कंपनी में अपनी इंटर्नशिप पूरी की है. उन्होंने मुख्य रूप से साक्षात्कार व चयन प्रक्रियाओं के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब दिये. केविन ने छात्रों को कोर्स पर पूरी तरह से ध्यान देने की बात कही. पहले दिन 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

इस कार्यक्रम में पैनलिस्टों ने बताया कि साक्षात्कार के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है. इसके अलावा दूसरे सत्र में कंप्यूटर डिपार्टमेंट के लिए पैनलिस्ट माधव कौंटिया थे. माधव ने वाॅलमार्ट कंपनी में अपनी इंटर्नशिप पूरी की है और साथ में प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी पाया है.

उन्होंने छात्रों को इंटर्नशिप से होने वाले लाभ और वर्तमान कोरोना संकट के समय साक्षात्कार प्रक्रिया में बदलाव के बारे में बताया. वहीं, सीएई डिपार्टमेंट के आयुष राज ने जीआईपी के लिए चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी.

कार्यक्रम के दूसरे दिन औद्योगिक अभियंत्रण के छात्र रहे शुभाजित मिश्रा ने शोध पर बातें की. शुभाजित फ्यूचर फस्र्ट कंपनी में बतौर मार्केट विश्लेषक के तौर पर अपना इंटर्नशिप पूरा किया है.

उन्होंने साक्षात्कार के अनुभव साझा किये. साथ ही उन्होंने साक्षात्कार की तैयारी को लेकर अहम जानकारियां भी दीं. इसके अलावा देवल त्रिपाठी, श्रेया प्रभाकर, शिवम दूबे, श्रुति सिंह, सौम्या शिखा व अमृत ने भी विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी चुनाव में हुई भारत की एंट्री

Next Post

गिरफ्तार करने गई पुलिस से ग्रामीणों की हुई झड़प, सड़क जाम

Next Post
गिरफ्तार करने गई पुलिस से ग्रामीणों की हुई झड़प, सड़क जाम

गिरफ्तार करने गई पुलिस से ग्रामीणों की हुई झड़प, सड़क जाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d