रांची: राजीव रंजन राजू ने राज्य के शिक्षा मंत्री से अपील किया कि स्कूलों में जो ऑनलाइन परीक्षा लेने की जो जोर शोर से चर्चा हो रही है वो किसी भी तरह से उचित नहीं है क्योंकि हमारे राज्य में लोगों की आर्थिक ऐसी स्थिति नहीं है कि लोग अपने बच्चों के लिए लैपटॉप या फिर महंगे मोबाईल खरीद सकें.
अगर वो किसी तरह मोबाइल या फिर लैपटॉप खरीद भी लें तो उनकी शैक्षणिक योग्यता वैसी नहीं है की वो अपने बच्चों को ऑनलाइन परीक्षा कैसे देना है बता सकें.
राजीव रंजन राजू ने आगे कहा की कक्षा नर्सरी से लेकर तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा अगर ना भी ली जाए तो कोई पहाड़ नहीं टूट जाएगा. इस मसले पर शिक्षा मंत्री से अविलंब हस्तक्षेप करने की गुजारिश की. साथ ही साथ राजीव रंजन राजू ने मंत्री महोदय से आग्रह किया की इस वैश्विक महामारी के कारण राज्य के सभी लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है. ऐसी परिस्थितियों में स्कूल की जो फीस है उसे माफ किया जाए. साथ ही साथ उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी कहा कि इस संकट की घड़ी में आगे आयें और राज्य हित और सामाजिक हित में निर्णय लें और लॉकडाउन अवधि की फीस को माफ कर उदाहरण पेश करें.
उसके बाद राजीव रंजन राजू ने गांव में घूम कर सभी को इस वैश्विक महामारी से बचने की सलाह देते हुए सभी को मास्क, सेनिटाइजर आदि दिया और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया.

