नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि बुद्ध के बताए 4 सत्य यानि दया, करुणा, सुख-दुख के प्रति समभाव और जो जैसा है उसको उसी रूप में स्वीकारना, ये सत्य निरंतर भारत भूमि की प्रेरणा बने हुए हैं.
वहीं पीएम मोदी के सम्बोधन के कुछ देर बाद ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सिर्फ भगवान की वाणी दोहराना काफी नहीं है. सरकार को उस पर अमल करके दिखाना होगा.

