BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजदूर का मुख्यमंत्री बनना यह भाजपा में ही संभव है: रघुवर दास

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter
  1. रांची(ओरमांझी): एक चाय वाला देश का प्रधान सेवक, एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष, एक छात्र नेता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष, एक मजदूर राज्य का मुख्यमंत्री बन सकता है। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। क्योंकि यहां न परिवारवाद है और न ही है वंशवाद, न यहां जातिवाद और न ही धार्मिक भेदभाव। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने ओरमांझी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय पांचा परिसर में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान सह वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हम सभी को झारखण्ड के प्रत्येक बूथ, प्रत्येक घर तक पहुंचकर इस महा अभियान को सफल बनाना है।

पार्टी को एक मुकाम पर पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों के प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना है तथा उनको इस ‘सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी’ संगठन से जोड़ना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को भाजपा की विचारधारा, दिशा दृष्टि एवं नीति से परिचित कराएं तथा उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएं। श्री नड्डा ने कहा कि जितनी ज्यादा सदस्यता आप दिलाएंगे पार्टी उतना ही मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में 65 से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त करना पार्टी का लक्ष्य है, उसे कार्यकर्ता ही पूरा कर सकेंगे। उनका अथक प्रयास और मेहनत जरूर रंग लाएगा। उन्‍होंने कहा कि मेरे कई साथी हैं, जिन्‍होंने दूसरे-दूसरे पार्टी को ज्‍वाइन किया और सभी से मेरी दोस्‍ती है। मैंने दोस्‍ती नहीं छोड़ी। मैं जितनी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, उतनी ही ईमानदारी से वे लोग भी काम कर रहे हैं, मगर मैं भाग्‍यशाली हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी के लिए काम कर रहा हूं जो बेहतर है। इसलिए मैं आज इस मुकाम पर हूं और मेरे बाकी साथी ईमानदारी से काम करने के बावजूद इस मुकाम को हासिल नहीं कर सकें। श्री जेपी नड्डा ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि जिन लोगों को बीजेपी में शामिल होने का मौका मिल रहा है, वे सभी लोग भाग्‍यशाली हैं। बीजेपी को ज्‍वाइन करें और पार्टी को एक मुकाम पर पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर मौके श्री नड्डा ने कई लोगों को पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करायी। उन्‍होंने बीजेपी सदस्‍य बनने के तरीके लोगों को बताये। मिस्ड कॉल से लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने और ऑफ लाइन फॉर्म भरकर बीजेपी की सदस्‍यता ग्र‍हण करने की जानकारी दी।

इससे पूर्व पांचा गांव पहुंचे भाजपा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्‍वागत किया।

अभियान के दौरान घर-घर जा पांच लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। झारखंड के गुडू पाचा गाँव के बूथ संख्या 73, 74 और 75 की जनता को भाजपा की विचारधारा, दिशा, दृष्टि एवं नीति से परिचित कराया तथा उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, मंत्री नीरा यादव, मंत्री लुईस मरांडी, विधायक रामकुमार पाहन, विधायक गंगोत्री कुजूर, विधायक अनंत ओझा, विधायक डॉ जीतू चरण राम सहित कई बीजेपी नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोडरमा के बाद बोकारो में बाइक चोर गिरोह का खुलासा

Next Post

सुपर मॉडल एंड डिज़ाइनर सर्च 2019 वर्ज़न 3.0 का पहला ऑडिशन संपन्न

Next Post

सुपर मॉडल एंड डिज़ाइनर सर्च 2019 वर्ज़न 3.0 का पहला ऑडिशन संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d