BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई इंडियंस को हराना बेहद मुश्किलः गावस्कर

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
मुंबई इंडियंस को हराना बेहद मुश्किलः गावस्कर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः आईपीएल में मुंबई इंडियंस को हराना बेहद मुश्किल काम है. गावस्कर ने कहा कि हमने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को फॉर्म में आते देखा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या फॉर्म में दिख रहे हैं उससे तो यही लगता है कि मुंबई इंडियंस को हरा पाना काफी मुश्किल काम है.

गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया था. उन्होंने आगे कहा, “एमआई के जिन खिलाड़ियों ने टी-20 और वनडे सीरीज में भाग लिया है, उन्होंने दिखाया है कि वे बहुत अच्छे फॉर्म में हैं. चहल को गेंदबाजी में पिटते हुए देखा होगा. कुलदीप को भी रन खाते हुए देखा. ऐसे में एमआई अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.”

गावस्कर ने हार्दिक पांड्या की फिटनेस की भी तारीफ की. गावस्कर ने कहा, “मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए भी पांड्या को 9 ओवर गेंदबाजी करते देखना बहुत जरूरी था. उन्हें देखकर लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी खेलने के लिए तैयार हैं.”

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल पांड्या और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 9 अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गये.मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन तीनों का मुंबई पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है. क्रुणाल ने इस सीरीज में वनडे में डेब्यू किया, लेकिन सूर्यकुमार को तीनों मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. सूर्यकुमार ने इससे पहले टी20 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.

बता दें कि आईपीएल 2021की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी. इस मैच में पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी. मुंबई इंडियन्स चेन्नई में पांच, दिल्ली में चार, बेंगलुरु में तीन और कोलकाता में दो मैच खेलेगी. सभी मैच लीग स्टेज के तहत खेले जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नकारात्मक पुलिस रिपोर्ट के आधार पर महबूबा मुफ्ती की मां का पासपोर्ट आवेदन अस्वीकार

Next Post

महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले

Next Post
महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले

महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ी, तेजी से बढ़ रहे मामले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d