बिहार: बिहार में अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लगभग रोजाना राज्य को नई-नई सौगात दे रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को प्रधानमंत्री ने नौ राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली सेवा ‘घर तक फाइबर प्रोजेक्ट’ का भी उद्घाटन किया.
आज बिहार की विकास यात्रा में कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है. इन परियोजनाओं में हाइवे को चार लेन और छह लेन का बनाने और नदियों पर तीन बड़े पुलों के निर्माण का काम शामिल है.

