BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल में 13,050 फीट की ऊंचाई पर किया योग

by bnnbharat.com
June 21, 2019
in समाचार
आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल में 13,050 फीट की ऊंचाई पर किया योग

ITBP jawans at height of 13,050 feet in Himachal

Share on FacebookShare on Twitter

मनाली, 21 जून :  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ की चादर से ढके रोहतांग दर्रे पर एक योग सत्र में भाग लिया। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।

महिलाओं सहित अर्धसैनिक बल के जवानों ने तड़के शून्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के बीच योगासन किए।

यह दर्रा पीर पंजाल रेंज में स्थित है और यहां से करीब 51 किलोमीटर दूर है। इसे छह महीने के बाद 1 जून को पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया।

Also Read This:- एमसीएक्स पर सर्वाधिक उंचाई के करीब सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल के हर जिला मुख्यालय में आज लाखों लोगों ने योग किया। शिमला के रिज मैदान, मनाली और धर्मशाला समेत सभी बड़े शहरों में योग दिवस का आयोजन किया गया।

धर्मशाला में शिमला जिले के ननखड़ी की शिक्षिका सीता ने करीब डेढ़ घंटे तक जानू शीर्षासन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी के जवानों का एक दल योग के लिए बीते दिन ही रोहतांग रवाना हो गया था।

जवानों ने रोहतांग में कड़ाके की ठंड के बीच सुबह छह बजे ही योग की कई क्रियाओं का अभ्यास कर दुनिया को योग का संदेश दिया। आईटीबीपी बबेली के सहायक सेनानी रवि शर्मा ने योग सिखाया।

कमांडेंट कुशल कुमार ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार आईटीबीपी जवानों ने रोहतांग के साथ बबेली में ब्यास नदी के किनारे योगाभ्यास किया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

500 रुपए के नोट पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी

Next Post

कमलनाथ ने योग न करके संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया : शिवराज

Next Post
कमलनाथ ने योग न करके संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया : शिवराज

कमलनाथ ने योग न करके संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया : शिवराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d