BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ITI प्रवेश प्रारंभ रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 31 जुलाई तक

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
ITI प्रवेश प्रारंभ रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 31 जुलाई तक
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: अगस्त 2020 से प्रारंभ नए शैक्षणिक सत्र में शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया एक जुलाई से प्रारंभ है. संचालक, कौशल विकास एस. धनराजू ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय अथवा प्राइवेट आई.टी.आई में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा.

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 61 हजार 499 रजिस्ट्रेशन तथा 55 हजार 755 अभ्यार्थियों ने च्वाइस फिलिंग की है. धनराजू ने बताया कि इस सत्र में अन्य राज्यों के आवेदकों के प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित की गई है.

उन्होंने बताया कि एम.पी. ऑनलाइन में रजिस्ट्रेशन तथा त्रुटि सुधार एवं इच्छित संस्थाओं में व्यवस्थाओं की प्राथमिकता के क्रम का विकल्प तथा च्वाईस फिलिंग में त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है. इस सत्र में आवेदक 100 विकल्प भर सकते है.

धनराजू ने बताया कि प्रवेश की कार्यवाही मेरिट अनुसार निर्धारित है. चयनित अभ्यार्थी जिसे उसका प्रथम विकल्प आवंटित हुआ है, यदि वह प्रवेश नहीं लेता है तो उसका प्रवेश निरस्त हो जाएगा तथा वह आगे की काउंसिलिंग के लिए पात्र नहीं होगा.

प्रदेश में 243 शासकीय तथा 900 प्राइवेट कुल 1200 आई.टी.आई. है. शासन द्वारा शासकीय आई.टी.आई. में तीन वर्षों से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया लागू है.

अशासकीय आई.टी.आई में पिछले वर्ष से यह व्यवस्था लागू की गई है. इस वर्ष दसवीं कक्षा के परिणाम में देरी के कारण आई.टी.आई. प्रवेश की अंतिम तिथि को 19 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रभारी सचिव द्वारा कोविड-19 की समीक्षा

Next Post

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की जिलेवासियों से अपील घर में रहकर मनाएं त्योहार

Next Post
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की जिलेवासियों से अपील घर में रहकर मनाएं त्योहार

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की जिलेवासियों से अपील घर में रहकर मनाएं त्योहार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d