BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दवा व्यवसायी से ITI ग्रेजुएट समेत 2 ने मांगी फोन पर रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in समाचार
दवा व्यवसायी से ITI ग्रेजुएट समेत 2 ने मांगी फोन पर रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

दवा व्यवसायी से ITI ग्रेजुएट समेत 2 ने मांगी फोन पर रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter
  • घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपकाकर भी दी जान से मारने की धमकी

  • बाघमारा SDPO ने चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद: पुलिस ने फोन पर ₹20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी जावेद अख्तर एवं आफताब आलम को तोपचांची थाना क्षेत्र के लोकबाद से गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी गुरुवार को ग्रामीण एसपी अमित रेनू ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दी.

बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने गत 28 अप्रैल को दोपहर लगभग 2:56pm पर मोबाइल नम्बर- 8539913491 से फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी पीड़ित जय प्रकाश मंडल से मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी.

यही नहीं अपराधियों ने एक अन्य साथी राजू मंडल के सहयोग से पीड़ित के आवास के दीवार पर धमकी भरा पोस्टर साटकर भी रंगदारी का फरमान जारी किया था.

जब इस मामले की शिकायत पीड़ित ने तोपचांची थाना में दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर तहकीकात शुरू की, जिसमें पाया गया कि अपराधियों ने इंडीकॉल एप डाउनलोड कर इंटरनेट के माध्यम से वेब के जरिए रंगदारी मांगी थी ताकि आसानी से उनका पता ट्रेस ना होने पाए.

लेकिन पुलिस ने अपने साइबर तकनीक के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने में सफलता हासिल की और मामले में दोनों आरोपी जावेद अख्तर और आफताब आलम गिरफ्तार हो गए. जबकि तीसरा आरोपी राजू मंडल की तलाश जारी है.

ग्रामीण एसपी अमित रेणु के अनुसार, बाघमारा SDPO नितिन खंडेलवाल के अगुवाई में टीम का गठन किया गया था, जिसने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करने में सफलता प्राप्त कर ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लक्ष्य की ओर एक कदम और… इंडिया यंग फाउंडेशन ने 3750 जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना

Next Post

3 मई को समाप्त होगा लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था को लाना होगा पटरी पर: शरद पवार

Next Post
3 मई को समाप्त होगा लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था को लाना होगा पटरी पर: शरद पवार

3 मई को समाप्त होगा लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था को लाना होगा पटरी पर: शरद पवार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d