रांची: बिरसा मुंडा बस स्टैंड की तर्ज पर आई. टी. आई. बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. इसका प्लान और डिज़ाइन बनकर तैयार हो गया है.
रांची की मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि डीपीआर बनाकर सरकार को भेजा जाएगा. पैसा आने पर काम की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस बस स्टैंड में दो एंट्री रखी जायेगी. पीछे के रास्ते से गाड़ियों की एंट्री की जाएगी और सामने के रास्ते से गाड़ी बाहर निकल सकेगी. वहीं ऊपर में कैफिटेरिया, दुकान और ठहरने की व्यवस्था होगी.

