BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ITR फाइल करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ाई गई, टैक्स ऑडिट की समयसीमा भी 15 फरवरी तक बढ़ी

by bnnbharat.com
January 12, 2022
in समाचार
ITR फाइल करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ाई गई, टैक्स ऑडिट की समयसीमा भी 15 फरवरी तक बढ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली.अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (itr) नहीं भर पाने वाले टैक्सपेयर्स को केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी राहत दी. सरकार ने आयकर रिटर्न (itr) दाखिल करने की समय सीमा को 15 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का ऐलान किया है. साथ ही टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख को भी 15 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया है. वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की तरफ से मंगलवार 11 जनवरी को जारी एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई.

इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट का प्रतिनिधित्व करने वाली कई संस्थाओं ने वित्त मंत्रालय से itr फाइल करने और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी. इन संस्थाओं का कहना था कि इनकम टैक्स के नए पोर्टल में खामियों और कोरोना महामारी के चलते कई लोग आखिरी दिन टैक्स रिटर्न नहीं भर पाए हैं. ऐसे में इस तारीख को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

रेवेन्यू डिपार्टमेंट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, “विभिन्न ऑडिट रिपोर्टों को फाइल करने के दौरान दिक्कतें सामने आने की बात आई है. ऐसे में इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के प्रवाधनों के तहत ई-फाइलिंग की समयसीमा को बढ़ाया जा रहा है. टैक्सपेयर्स अब 15 मार्च तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (itr) भर सकेंगे.”

बता दें कि आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा पहले 31 दिसंबर 2021 थी. 31 दिसंबर को रेवेन्यू सेक्रेटरी ने एक बयान में कहा था कि सरकार का आयकर रिटर्न की तारीख को आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. हालांकि नए पोर्टल में खामियों और कोरोना महामारी का हवाला देते हुए कई चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्सपेयर्स लगातार इसकी तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का इतिहास: 12 जनवरी का इतिहास, जानिए आज का दिन क्यों है खास

Next Post

मौर्या और विधायकों के भाजपा छोड़ने के दो बड़े कारण

Next Post
स्वामी प्रसाद मौर्या सपा में शामिल हुये

मौर्या और विधायकों के भाजपा छोड़ने के दो बड़े कारण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d