BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ITR भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
सिर्फ 15 मिनट में आप स्वयं दाखिल कर सकते हैं ITR
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: टैक्सपेयर्स के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की समयसीमा एक महीने और बढ़ा दी गई है. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए व्यक्तिगत करदाताओं के लिए रिटर्न भरने की समयसीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी गई है. उन करदाताओं के लिए जिनके खातों का ऑडिट किया जाना है, इनकम-टैक्स रिटर्न फाइलिंग की समय सीमा दो महीने बढ़ाकर 31 जनवरी, 2021 तक कर दी गई है.

इससे पहले करदाताओं को राहत देने के लिए सरकार ने मई में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर दाखिल करने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक बयान में कहा, “करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न प्रस्तुत करने की नियत तारीख [जिसके लिए नियत तारीख (उक्त अधिसूचना द्वारा विस्तार से पहले) अधिनियम के अनुसार जुलाई था 31, 2020] को बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2020 कर दिया गया है.”

करदाताओं के लिए आईटीआर प्रस्तुत करने की नियत तारीख, जिनके खातों की ऑडिट करवाना आवश्यक है (जिनके लिए आई-टी अधिनियम के अनुसार नियत तारीख 31 अक्टूबर, 2020 है) को बढ़ाकर 31 जनवरी, 2021 कर दिया गया है. CBDT ने कहा कि करदाताओं को आयकर रिटर्न प्रस्तुत करने के लिए अधिक समय प्रदान करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है.

ITR ई-फाइलिंग की प्र​क्रिया

ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न दो तरीके से फाइल की जा सकती है.
>> ITR डाउनलोड कर, फॉर्म ऑफलाइन भरकर XML फाइल अपलोड करें
>> सभी डेटा सीधे ऑनलाइन ई-फाइलिंग पोर्टल पर भरकर सबमिट करें

ऑनलाइन ITR फाइल करने का तरीका

  • सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर लॉगिन करें. इसके बाद e-File टैब पर क्लिक करें और इनकम टैक्स रिटर्न लिंक पर क्लिक करें.
  • ITR फॉर्म का चयन करें और असेसमेंट ईयर का चुनाव करें.
  • इसके बाद प्रिपेयर एंड सबमिट ऑनलाइन के विकल्प को चुनें और continue बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ITR फॉर्म में सभी जानकारियां भरें और सेशन टाइम आउट से बचने के लिए सेव ड्राफ्ट बटन पर क्लिक करते रहें.
  • इसके बाद Tax Paid and Verification टैब में वेरिफिकेशन ऑप्शन को चुनें और प्रिव्यू एंड सबमिट बटन पर क्लिक करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव: RJD ने 12 तो BJP ने 3 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Next Post

वादा से मुकरना बीजेपी का एसओपी में शामिल हो चुका है: हेमंत सोरेन

Next Post
CM ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मदद का दिया आदेश

वादा से मुकरना बीजेपी का एसओपी में शामिल हो चुका है: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d