मुंबई : सोशल मीडिया पर इन दिनों खुब वायरल होने वाली तस्वीर है दिलजीत दोसांझ और इवांका की. एक्टर-गायक दिलजीत दोसांझ ने इवांका ट्रंप की एक तस्वीर को एडिट करते हुए उसमें खुद की तस्वीर को भी जोड़कर इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इसके बाद देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Thank you for taking me to the spectacular Taj Mahal, @diljitdosanjh! 😉
It was an experience I will never forget! https://t.co/VgqFuYBRIg
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) March 1, 2020
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही इवांका ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की. दिलजीत दोसांझा का ये ट्वीट इवांका ने देख लिया और अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी. इवांका ने कहा, ‘शुक्रिया मुझे ये शानदार ताजमहल दिखाने ले जाने के लिए. ये अनुभव मैं कभी नहीं भूल पाउंगी.’
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दिलजीत ने रविवार की दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह ताजमहल के सामने इवांका के साथ एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह दिलजीत की असली तस्वीर नहीं है, बल्कि यह सिर्फ इवांका की तस्वीर है जिसे एडिट कर उन्होंने इसमें खुद को जोड़ा है.
इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं और इवांका. पीछे ही पड़ गई, कहती है, ताजमहल जाना..ताजमहल जाना..मैं फिर ले गया और क्या करता??”
इस तस्वीर को अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

