जैक 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड एक मार्च को जैक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है. सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक JAC की ऑफिसियल web साईट से डाउनलोड कर सकते है. एडमिट कार्ड के लिए JAC के jac.jharkhand.gov.in होमपेज पर रिसेंट अनाउंसमेंट्स सेक्शन में 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा. जहाँ स्कूल लॉगइन लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा.
बता दें कि 10वीं परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी और 20 अप्रैल 2022 तक चलेगी. दोनों टर्मों की परीक्षा हर दिन एक पाली में आयोजित होगी. सुबह 9:45 से 11:20 बजे तक टर्म-1 और सुबह 11:25 से दोपहर 01:05 बजे तक टर्म-2 के लिए परीक्षा ली जाएगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षा 26 अप्रैल से 5 मई 2022 तक होगी. संबंधित विद्यालय डीईओ कार्यालय से 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र प्राप्त कर सकते.

