जमशेदपुर: केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए सीबीएइ 10th बोर्ड की परीक्षा नहीं लेने का फैसला लिया, वहीं 12वीं की परीक्षा टाल दी.
इसी के साथ झारखंड के मैट्रिक एवं इंटर के परीक्षार्थियों की निगाहें भी झारखंड की हेमंत सरकार की ओर टिक गई है.
झारखंड में भी कोरोना को लेकर हालात भयावह हैं. उम्मीद की जा रही है कि हेमंत सरकार जल्द ही इस बारे में फैसला ले लेगी.
दरअसल, सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा रद्द व स्थगित होने के बाद अन्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द या स्थगित होने की संभावना बढ़ गई है. जैक बोर्ड के लिए मांग उठ चुकी है.

