रांची:- झारखंड में कोरोना के बढ़ते केस को लेकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन में लिखा है कि माध्यमिक परीक्षा 2021 और इंटरमीडिएट कला विज्ञान और वाणिज्य परीक्षा 2021 को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है. 1 जून को परिस्थिति के समीक्षा के बाद परीक्षा संबंधी अगली सूचना प्रकाशित की जाएगी. परीक्षा की तैयारी के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा.

