मुंबई:- मुंबई में रहने वाले लोगों का सपना होता है कि इस शहर में उनका खुद का घर हो. लेकिन अभी भी कई सेलेब्स ऐसे हैं जो किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं. इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का मुंबई में घर खरीदने का सपना पूरा हो चुका है. जी हां, आपको बता दें जैकलीन ने जो घर खरीदा है वह बहुत ही शानदार है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि जैकलीन ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर खरीद लिया है.बता दें प्रियंका शादी से पहले इस घर में रहती थीं और साल 2018 में उनकी शादी की कुछ रस्में भी इसी घर से की गई थीं. प्रियंका और निक की शादी के समय मुंबई में उनके परिवार के पास ये घर था.लेकिन अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ यारी रोड वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं. जिस वजह से एक्ट्रेस ने इस घर को बेचने का फैसला लिया.प्रियंका की बिल्डिंग का नाम कर्मयोग है और इसकी कीमत करीबन 7 करोड़ रूपए है. बता दें प्रियंका की शादी के समय इस घर की शानदार सजावट की गई थी. जिसके बाद से एक्ट्रेस के घर के कई फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे. लेकिन अब पीसी यह घर जैकलीन को बेच चुकी हैं.रिपोर्ट्स की माने तो जैकलीन फर्नांडिस काफी समय से बांद्रा में रेंट के अपार्टमेंट में रह रही थीं और 2 साल से किसी अच्छे घर की तलाश में थीं. लेकिन अब एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन के नए घर में बड़ा सा लिविंग एरिया और आउटडोर बालकनी भी है.

