BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धोनी की सलाह के कारण जडेजा को मिला बटलर का विकेट: गावस्कर

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
सुनील गावस्कर ने कहा… तीन टॉप बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद धोनी को ‘ऊपर’ खेलने आना चाहिए था
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आईपीएल 2021 में कल चेन्नई ने राजस्थान को 45 रनों से हरा दिया. चेन्नई से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय राजस्थान की टीम बेहद मजबूत स्थिति में लग रही थी. जॉस बटलर 49 रन बनाकर खेल रहे थे और बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे.

इसी बीच गेंदबाजी कर रहे जडेजा को कप्तान धोनी ने कुछ ऐसी सलाह दी जिसके चलते उन्होंने 12वें ओवर में बटलर को आउट कर पैवेलियन की राह दिखायी. 

मैच के बाद भारत के भूतपूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी धोनी की कप्तानी और खेल की उनकी समझ की जमकर तारीफ की.

मैच के बाद गावस्कर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, “धोनी ने गेंदबाजों का जिस तरह इस्तेमाल किया वो तारीफ के काबिल है. बटलर के छक्का मारने के बाद खेल में सूखी बॉल के आते ही उन्होंने जडेजा को इसके टर्न होने की बात कही और अगली गेंद पर ऐसा ही हुआ.

सूखी गेंद का वो ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते थे इसलिए उन्होंने तुरंत अगले ही ओवर में अपने स्पिनर मोईन अली को गेंद थमा दी. जो की धोनी द्वारा लिया गया बेहद ही सूझबूझ भरा कदम साबित हुआ.”

उनकी फील्डिंग प्लेसमेंट्स की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा, “इस मैच में हर श्रेत्र में उनकी कप्तानी लाजवाब थी. सीएसके के लिए कप्तान के तौर पर अपने 200वें मैच में उन्होंने हर तरह से सटीक फैसले लिए. उनकी फील्डिंग प्लेसमेंट्स भी शानदार थी. जडेजा ने मैच में चार कैच लेने के साथ साथ कई चौके भी बचाए. सही स्थान पर सही खिलाड़ी लगना बेहद जरूरी होता है और आज धोनी ने बखूबी ये काम किया.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुलासा: देश में 11 अप्रैल तक 23 फीसदी वैक्सीन हुआ बर्बाद

Next Post

सड़क हादसा: प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 7 घायल

Next Post
2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सड़क हादसा: प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 7 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d