रांची: डुमरी विधानसभा सीट से चौथी बार निर्वाचित जगरनाथ महतो झामुमो के तेज-तर्रार नेता हैं. क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है.
उनकी छवि जमीन से जुड़े नेता की है. उनका जन्म जनवरी 1967 में बोकारो के अलारगो में हुआ. उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है. झारखंड आंदोलन से उपजे नेता हैं. अपनी आंदोलनकारी छवि की वजह से कई बार जेल जा चुके हैं.

