रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने “जय हिंद” का नारा दिया था. उनका यह जय घोष केवल नारा नहीं भारत के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है. आज नेताजी की जयंती के अवसर पर हम उनके अनुशासन और त्याग को सदैव याद रखें. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान कचहरी रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही.

नेताजी की स्मृति को नमन करना हम सभी का कर्तव्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. देश के सभी हिस्सों में स्कूल कॉलेज इत्यादि विभिन्न संस्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है. नेताजी की स्मृति को नमन करना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए.

