BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोहिणी जेल के 15 कैदी सहित जेल कर्मी कोरोना से संक्रमित

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
रोहिणी जेल के 15 कैदी सहित जेल कर्मी कोरोना से संक्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: राजधानी के रोहिणी जेल के एक कैदी के कोरोना वायरस ‘काेविड-19’ से संक्रमित पाए जाने के बाद उनके साथ रहने वाले 19 में से 15 कैदी और एक जेल कर्मी प्रभावित पाये गये हैं.

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने शनिवार को यहां बताया कि रोहिणी जेल में एक कैदी कुलदीप के हाल में कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उनके साथ बैरक में रहने वाले 19 कैदियों की कोरोना जांच की गयी जिसमें से 15 कैदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कुलदीप को आंतों से संबंधित बीमारी के कारण 10 मई को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 11 मई को उसका ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन वाले दिन ही उसकी जांच की गयी थी और अगले दिन रिपोर्ट आई है, जिसमें वह संक्रमित पाया गया. कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उसको लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा कि 19 कैदियों में से 15 संक्रमित पाये गये जबकि पांच जेल कर्मियों की भी जांच की गयी जिनमें से हेड वार्डर विनय कुमार कोरोना संक्रमित पाये गये. उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई लक्षण नहीं दिखायी दिया है.

गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमित पाये जाने वालों को क्वारंटीन बैरक में रखा गया है. हेड वार्डर को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है. इसके अलावा कुछ और कर्मचारियों को भी घर पर ही क्वारंटीन में भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि कैदियों की निरंतर जांच की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी. जेल को सेनिटाइज किया जा रहा है. इसके अलावा सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CBSE Exam Date Sheet 2020: अब 18 मई को होगी घोषणा

Next Post

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन कर घर से बाहर घूमते 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Next Post
होम क्वारंटाइन का उल्लंघन कर घर से बाहर घूमते 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन कर घर से बाहर घूमते 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d