BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिनव ने खोला राज, रांची जेल में बंद शूटर अमन के पैसे को खपाता है धनबाद का बिल्डर

by bnnbharat.com
February 18, 2021
in समाचार
ड्रग्स मामले में फंसा निर्दोष भारतीय दंपति, कतर जेल में काट रहा 10 साल की सजा
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः कोयलांचल में दर्जन भर से अधिक व्यवसायियों और आउटसोर्सिंग संचालकों से रंगदारी मांगने के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार 50 हजार के इनामी अपराधी अभिनव प्रताप सिंह सिंह को बैंकमोड़ थाना की पुलिस तीन दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान अभिनव ने पुलिस के पास कई सनसनीखेज बातों का खुलासा किया है. पूछताछ के बाद शहर के बिल्डर मनोहर गुप्ता भी फंसते नजर आ रहे हैं. उन्होंने धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में रांची के होटवार जेल में बंद अमन सिंह के शूटर को होटल कैसल में ठहराने की व्यवस्था की थी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनव ने जानकारी दी है कि वह बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के करीबी व्यवसायी राजेश गुप्ता तथा धमेंद्र गुप्ता की हत्या करने के लिए वह लखनऊ से धनबाद आया था. धनबाद आने के बाद वह बैंकमोड़ स्थित होटल कैसल में दो दिन तक ठहरा था. उसके बाद अमन सिंह के कहने पर उसे शहर के बिल्डर मनोहर गुप्ता ने धनसार के नटराज अपार्टमेंट में ठहराया था. वहां तेतुलमारी के रवि ठाकुर का आना जाना हमेशा रहता था. गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में रवि ठाकुर को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.
बैंकमोड़ थाना प्रभारी रणधीर सिंह के अनुसार बिल्डर मनोहर गुप्ता नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपित अमन सिंह के लिए काम करता है. अमन सिंह का पैसा बिल्डर के पास ही रहता है. छानबीन में जब यह बात सामने आई तो बिल्डर को भी इस कांड में आरोपित बनाया गया है.
अभिनव ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद रिंकू सिंह के कहने पर दो पिस्टल उसे रवि ठाकुर ने मुहैया कराया था. दहशत फैलाने के लिए उसने राजेश गुप्ता के घर पर बम चलाया था. वहां से वह रवि ठाकुर के साथ भाग निकला था. हमले के दिन वह पहले धनसार आया, फिर वहां से यूपी चला गया. इससे पूर्व दोनों हथियार वह रवि ठाकुर को लौटा चुका था. अभिनव सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि जेल में बंद रिंकू से उसकी पुरानी पहचान है. जबकि रांची के होटवार जेल में बंद अमन सिंह को वह अपना बड़ा भाई मानता है. लखनऊ में कई बार अमन सिंह ने उसे मुसीबत से बचाया है. अमन का उस पर एहसान है. इसीलिए अमन के कहने पर ही वह राजेश गुप्ता व धमेंद्र गुप्ता की हत्या के लिए तैयार हो गया था.

बैंकमोड़ पुलिस अभिनव सिंह से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यूपी में रहने के दौरान अमन और रिंकू सिंह किस-किस नंबर के मोबाइल से उसको फोन करता था. अभिनव सिंह को बैंकमोड़ पुलिस ने मंगलवार को तीन दिनों के रिमांड पर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत ने चीन के साथ युद्ध को टाला, हम जंग की कगार पर थेः लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

Next Post

झारखंड में कई जिलों में गिर सकते हैं ओले

Next Post
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं

झारखंड में कई जिलों में गिर सकते हैं ओले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d