रांची:जैन धर्मालंबियों ने आज तीज पर्व के मौके पर सुबह अपर बाजार दिगंबर जैन मंदिर व रातू रोड स्थित भगवान वायुपूज्य जिनालय में सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए भगवान जिनेंद्र देव का कलशाभिषेक, शांतिधारा भगवान को पांडूशिला पर विराजमान कर किया गया. इसके बाद जैन धर्म के 24 तिर्थंकरों की विशेष पूजाअर्चना की गई. कोरोना वायरस को लेंकर धार्मिक स्थलों को खोलनें के लिए सरकार की ओर से अब तक कोई गाइड लाइन जारी नहीं होनें की वजह से श्रद्धालुओें ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना की.
रोठ, भूरा, झींगी का किया सेवन
तीज के मौके पर जैन धर्मालंबियों ने अपने-अपने घरों में पूरी शुद्धता के साथ रोठ, भूरा और झींगी की सब्जी बनाकर लोगों को खिलाया और स्वंम भी ग्रहण किया.

