BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जयपाल सिंह मुंडा युवाओं के प्रेरणास्रोतः सीएम

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
जयपाल सिंह मुंडा युवाओं के प्रेरणास्रोतः सीएम
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभायी. राज्य के ऐसे सपूत पर हमें गर्व है जिन्होंने देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बनाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलायी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी. वे संविधान सभा के सदस्य रहे और झारखंड आंदोलन की नींव रखी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक जाने-माने राजनीतिज्ञ, लेखक, शिक्षाविद् एवं प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे. मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा वर्ष 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमसभी को इनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है. मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा आज भी राज्य एवं देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजीविका के अवसरों से संवर रही जिंदगी…

Next Post

नए कृषि कानून का असर, रांची के दो किसानों ने डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची गोभी

Next Post
नए कृषि कानून का असर, रांची के दो किसानों ने डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची गोभी

नए कृषि कानून का असर, रांची के दो किसानों ने डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची गोभी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d