मुंगेर: कई दिनों से जमालपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 18, 20, 21, 22एवं 23 में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आने से आम लोगों के साथ साथ जमालपुर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है.
कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण के खतरे की संवेदनशील के मद्देनजर लगभग बिते 52दिनों से जमालपुर नगर परिषद के 18, 20, 21, 22 एवं 23 नंबर वार्ड को कंटेनमेंट जोन वाला शहर रहा जमालपुर अब कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया.
मुंगेर जिला प्रशासन ने अपने जिला क्षेत्र मे पडने वाले जमालपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 18, 20, 21, 22 एवं 23 को दिनांक21-4-2020 अधिसूचना जारी कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया था, जिसे वापस ले लिया गया.
इस बाबत की जानकारी मुंगेर डीएम के समाहणालय की ओर से 12-6-2020 को जारी पत्रांक संख्या 981/गो से मिली है.

