BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमातियों ने की क्वारंटीन सेंटर के दरवाजे पर शौच, 2 के खिलाफ केस दर्ज

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
जमातियों ने की क्वारंटीन सेंटर के दरवाजे पर शौच, 2 के खिलाफ केस दर्ज

जमातियों ने की क्वारंटीन सेंटर के दरवाजे पर शौच, 2 के खिलाफ केस दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की तादाद 523 पहुंच चुकी है. इनमें जमात के लोगों की तादाद 330 है. दिल्ली के मुख्यमंत्री (Chief Minister) अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि जमात ने दिल्ली को महामारी के भारी संकट में डाल दिया है.

बावजूद इसके कई जमाती सुधर नहीं रहे हैं. ताजा मामला क्वारंटीन सेंटर के दरवाजे पर शौच करने का है. दरअसल, दिल्ली के नरेला पुलिस स्टेशन में जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इन पर क्वारंटीन सेंटर में शौच करने का आरोप है. क्वारंटीन सेंटर के इंचार्ज की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जमाती मोहम्मद फाद और अदनाम जाहिर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

जब मक्का-मदीना और काबा कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हो चुका था, तब दिल्ली में तबलीगी जमात का मरकज चल रहा था. यहां से कोरोना संक्रमण की खबर आने के बाद जब जमातियों को बाहर निकाला गया तो उनकी जांच के बाद दिल्ली में कोरोना के मामले देखते ही देखते 500 को पार कर गए.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 523 कुल केस हैं, जिसमें जमातियों की संख्या 330 है. इनकी वजह से दिल्ली में कोरोना संकट बढ़ गया है. इससे साफ है कि जमातियों ने दिल्ली को बहुत बड़े खतरे में डाल दिया है. खतरा केवल उनका नहीं, जो अस्पतालों में भर्ती हैं. बल्कि उनका भी है जो इन जमातियों के संपर्क में आए हैं.

खतरा उन डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को भी है जो उनका इलाज कर रहे हैं, क्योंकि ये ऐसी महामारी है जिसकी चपेट में डॉक्टर भी आ रहे हैं.

इस वजह से दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जमात को ही सारी मुसीबत की जड़ बता दिया है. इस बीच दिल्ली पुलिस  करीब 25 हजार जमातियों को ट्रेस करने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, जो पूरे देश में फैले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा का एक ही लक्ष्य, कोरोना संकट में कोई भूखा न रहे: प्रदीप वर्मा

Next Post

जंगलों में आग लगने का सिललिसा दूसरे दिन भी जारी, आग पर काबू पाने में जुटे विभागकर्मी

Next Post
जंगलों में आग लगने का सिललिसा दूसरे दिन भी जारी, आग पर काबू पाने में जुटे विभागकर्मी

जंगलों में आग लगने का सिललिसा दूसरे दिन भी जारी, आग पर काबू पाने में जुटे विभागकर्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d