जम्मू-कश्मीर:- जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर में कश्मीर डिवीजन के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की. उन्होंने उपायुक्तों को आगामी रमजान और नवरात्रि पर्व के मद्देनजर अपने-अपने जिलों में लोगों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा
इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर उप-राज्यपाल ने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे उन जिलों में निर्दिष्ट स्थानों पर पूरी तरह शौचालयों की सुविधा सुनिश्चित करें, जहां से यात्रा गुज़रती है. इसके साथ ही उन्होंने यात्रा से संबंधित तैयारियां के बारे में जानकारी भी हासिल की.

