BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर: DDC चुनाव के चौथे चरण में 34 सीटों पर वोटिंग जारी

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
सुबह 9 बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को जिला विकास परिषद चुनाव के चौथे चरण में 34 सीटों पर वोटिंग हो रही है. जम्मू की 17 और कश्मीर 17 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. इस चौथे चरम में कुल 249 प्रत्याशी मैदान में हैं.

आज के चरण में सात लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. मतदान दोपहर 2 बजे तक होगा. 34 डीडीसी निर्वाचन क्षेत्रों में 50 खाली सरपंच सीटों और 216 रिक्त पंच सीटों पर पंचायत उपचुनाव के लिए वोटिंग एक साथ हो रही है.

डीडीसी चुनाव पहली बड़ी राजनीतिक कवायद है, जो पिछले साल राज्य के पुनर्गठन के बाद से जम्मू-कश्मीर में हुई है. 28 नवंबर, 1 दिसंबर और 4 दिसंबर को हुए चुनावों के पहले तीन चरणों में क्रमश: 51.76 फीसदी, 48.62 फीसदी और 50.53 फीसदी मतदान हुआ था. आठ चरणों के चुनाव में कुल 280 सीटों पर मतदान होने हैं.

इस बीच, कश्मीर संभाग में मतदान के लिए गए 17 निर्वाचन क्षेत्रों में आज कुल 138 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें से 48 महिलाएं हैं. जम्मू संभाग में 111 उम्मीदवारों में 34 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं.

एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि चौथे चरण में 123 सरपंच के रिक्त पद थे और इनमें से 45 निर्विरोध भरे जा चुके हैं. 50 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग होगी, जिसमें 47 महिलाओं सहित 137 उम्मीदवार मैदान में होंगे.

इसके अलावा, चौथे चरण के लिए 1,207 पंच रिक्तियां अधिसूचित की गईं और उनमें से 416 निर्विरोध भरी गई हैं. मतदान में 216 पंच निर्वाचन क्षेत्रों में 478 उम्मीदवारों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 129 महिलाएं शामिल हैं.

चौथे चरण में कुल 7,17,322 मतदाता वोट डालने के योग्य हैं – इनमें से 3,76,797 पुरुष और 3,40,525 महिलाएं हैं. जम्मू और कश्मीर डिवीजन में चौथे चरण के लिए जम्मू और कश्मीर में 1,910 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

इन 1,910 मतदान केंद्रों में से 1,152 को अतिसंवेदनशील, 349 को संवेदनशील और 409 को सामान्य घोषित किया गया है. सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मतदान किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नारको टेररिज्म के आरोप में पांच आतंकी गिरफ्तार

Next Post

एक बार फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Next Post
पिछले पांच दिनों से स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमत

एक बार फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d