नई दिल्ली:- जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार की शाम हुई मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. इसके साथ ही 2-3 आतंकी अब भी वहां पर फंसे हुए हैं. यह मुठभेड़ शोपियां के वनगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई. इस घटना में सेना के एक जवाब के घायल होने की भी खबर है. घायल जवान को अस्पताल शिफ्ट किया गया है. इधर, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों का सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है.

