BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपहरण व 5 सैनिकों की हत्या मामले में टाडा कोर्ट में पेश होगा यासीन मलिक

by bnnbharat.com
August 23, 2019
in समाचार
अपहरण व 5 सैनिकों की हत्या मामले में टाडा कोर्ट में पेश होगा यासीन मलिक
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चीफ यासीन मलिक को टाडा कोर्ट ने दिल्ली की तिहाड़ जेल के प्रभारी को यासीन मलिक को 11 सितंबर को टाडा कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान मलिक को पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन सीबीआइ ने समय की कमी बताते हुए गुरुवार को उसे पेश करने में असमर्थता जताई थी। जम्मू कश्मीर की टाडा कोर्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सैयद की बेटी रुबिया सैयद के अपहरण तथा वायुसेना के पांच अधिकारियों की हत्या के मामले की सुनवाई चल रही है।

रुबिया सैयद अपहरण मामले में सीबीआइ के चालान के मुताबिक, श्रीनगर के सदर पुलिस स्टेशन में आठ दिसंबर 1989 को रिपोर्ट दर्ज हुई।  रुबिया सैयद मिनी बस में ललदद अस्पताल श्रीनगर से नौगाम स्थित अपने घर जा रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उसका अपहरण कर किया। सीबीआइ ने जांच पूरी करने के बाद 18 सितंबर 1990 को जम्मू की टाडा कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया।

सीबीआइ के दूसरे चालान के मुताबिक, 25 जनवरी 1990 की सुबह करीब साढ़े सात बजे रावलपोरा में किराये पर रह रहे एयरफोर्स अधिकारी सनत नगर क्रॉसिंग पर खड़े थे। इस दौरान आतंकवादियों ने उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इसमें एक महिला सहित करीब 49 एयरफोर्स अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। सीबीआइ ने जांच पूरी करने के बाद यासीन मलिक व अन्य के खिलाफ टाडा कोर्ट जम्मू में चालान पेश किया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब सपा और बसपा के वोटबैंक पर भाजपा की नजर

Next Post

कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

Next Post
कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d