BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमशेदपुर : नवरात्र में सेंट्रलाइज्ड किचन योजना की होगी शुरुआत

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in समाचार
जमशेदपुर : नवरात्र में सेंट्रलाइज्ड किचन योजना की होगी शुरुआत

Jamshedpur: Centralized Kitchen Scheme to begin in Navratri

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नवरात्र के महीने में सेंट्रलाइज्ड किचन योजना की शुरुआत हो जाएगी. यह योजना जमशेदपुर शहर के कुल 8 स्थानों पर चलाई जानी है. खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने आज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थान का चयन शीघ्र कर लें, ताकि नवरात्र में योजना की शुरुआत की जा सके. जमशेदपुर में इस्कॉन को सेंट्रलाइज्ड किचन योजना के संचालन का जिम्मा सौंपा गया है.

विभाग की बैठक में सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने अफसरों को जानकारी दी कि 9 जिलों में नये जनवितरण दुकान के लिए अगले आदेश तक कोई लाइसेंस जारी नहीं किया जायेगा. ये जिले हैं, बोकारो, चतरा, गोड्डा, कोडरमा, रांची, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और खूंटी. इन जिलों में पहले ही सीमा से अधिक दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किये जा चुके हैं, हालांकि अनुकंपा के आधार पर दिये जानेवाले लाइसेंस के मामले में यह बंदिश लागू नहीं होगी.

सचिव ने कहा कि यदि बहुत आवश्यक हुआ, तो विभाग से अनुमति लेकर ही नये लाइसेंस निर्गत किये जायें. बैठक में कहा गया कि सितंबर तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभुकों तक पहुंच बना ली जाये. बैठक में विभाग द्वारा चलाई जानेवाली अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. बैठक में विशेष सचिव बीएन चौबे, निदेशक खाद्य एवं उपभोक्ता मामले संजय कुमार के अतिरिक्त विभिन्न जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजभवन परिसर में स्थापित हुआ टैंक T-55

Next Post

बरकट्ठा:करमा व मोहर्रम को ले थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

Next Post
बरकट्ठा:करमा व मोहर्रम को ले थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

बरकट्ठा:करमा व मोहर्रम को ले थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d