BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में जमशेदपुर को मिली सफलता

जमशेदपुर को 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में 07 वां स्थान मिला

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
एक क्लिक पर होगी स्वच्छता रेटिंग, स्मार्ट सिटी को मिलेगा सेफ्टी बटन
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: देशभर में चले स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के दो नगर निकायों ने अपना परचम लहराया है. स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर अक्षेस को देशभर में जहां 13वां स्थान मिला है वहीं जुगसलाई नगर परिषद ने ईस्ट जोन में 9वां रैंकिंग प्राप्त किया है तथा झारखंड राज्य में पॉपुलेशन कैटेगरी(25-50)हजार में पहला स्थान प्राप्त किया है. जिले के दो नगर निकायों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त सूरज कुमार व उप-विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभाकामनायें दी है. उपायुक्त ने हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों को लेकर प्रयत्नशील रहते हुए अच्छे कार्यों को निरंतर जारी रखें तथा अगले वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी नगर निकाय उच्चतम स्थान प्राप्त करें. ज्ञातव्य हो कि स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 का प्रारंभ अप्रैल 2019 से हुआ- इसके अंतर्गत पहला चरण अप्रैल 2019 से जून 2019 तक, दूसरा चरण जुलाई 2019 से सितम्बर 2019 तक तथा तीसरा एवं सबसे महत्वपूर्ण चरण अक्टूबर 2019 से जनवरी 2020 तक आयोजित किया गया.

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में 07 वां स्थान मिला है. जमशेदपुर को बेस्ट मीडिया सिटी पद सिटीजन फीडबैक ’ का भी अवार्ड प्राप्त हुआ. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 कुल 6000 अंकों का था जिसमें जमशेदपुर अ0क्षे0स0 5133.2 अंक प्राप्त हुए.
सर्विस लेबल प्रोगेस के कुल 1500 अंक में 1235.79 अंक प्राप्त हुए. सर्टिफिकेशन के लिए कुल 1500 अंक निर्धारित थे जिसमें 1100 अंक प्राप्त हुए. सिटीजन फीडबैक हेतु कुल 1500 अंक में 1327.41 अंक प्राप्त हुए. डायरेक्ट ऑबजर्वेशन के कुल 1500 अंक में 1470 अंक मिला.
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 हेतु जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं जुस्को की पूरी टीम द्वारा कठिन परिश्रम के साथ कार्य किया गया. इसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, जुस्को के प्रबंध निदेशक कैप्टन धनंजय मिश्रा, सी.डी.एम, पी.एच.एस. श्री अरूण विद्युत की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 हेतु जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक संदीप कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया था. इसके अतिरिक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक अम्बुज कुमार सिंह, रवि शंकर भारती, सोनल सिंह चौहान, नगर अभियान प्रबंधक विशाल सिंह, मणिकान्त सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा विशेषज्ञ हरिकान्त उपाध्याय एवं जुस्को के ईश्वर राव एवं अन्य कर्मियों द्वारा भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया गया. इसके अतिरिक्त जमशेदपुर अ.क्षे.स के सभी स्वच्छता निरीक्षक, कार्यालय कर्मियों, कम्प्युटर ऑपरेटर, सुपरवाईजर इत्यादि ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 हेतु अपनी भूमिका कुशलतापूर्वक निभायी. सौरभ कुमार, एस.डब्लू.एम विशेषज्ञ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

जुगसलाई नगर परिषद
जुगसलाई नगर परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में ईस्ट जोन में 9वां रैंकिंग प्राप्त हुआ है. साथ ही पूरे झारखंड राज्य में पॉपुलेशन कैटेगरी (25 – 50 हजार) में पहला रैंकिंग प्राप्त हुआ जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है . साथ ही इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज कैटेगरी में भी अवॉर्ड प्राप्त हुआ है. स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 कुल 6000 अंकों का था जिसमें जुगसलाई नगर परिषद को 3640.73 अंक प्राप्त हुए. सर्विस लेबल प्रोगेस के कुल 1500 अंक में 626.34 मिले. सर्टिफिकेशन के लिए 300 अंक प्राप्त हुए. सिटीजन फीडबैक हेतु कुल 1500 अंक में 1277.39 अंक प्राप्त हुए. डायरेक्ट ऑबजर्वेशन में 1437 अंक मिला.
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के सफल संपादन में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद, नगर प्रबंधक राजेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह, जलालुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार मोदी, ब्रांड एंबेसडर एसबीएम चंद्रलता जैन, सी.एम.एम ग्लानिश मिंज, प्रभारी कर दरोगा ज्ञानेश्वर प्रसाद, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह, हसीन खान, सहेन्द्र सिंह, नवीन कुमार, मंजीत कुमार, सेनिटेशन स्टाफ- विजय परिहरी(सफाई प्रभारी), राजू मुखी, किशोर परिहार, बिरू, बृजमोहन शर्मा, सहायक वरूण गोप, राकेश कुमार, लाइट इंस्पेक्टर प्रसेनजीत दास, कॉन्सटेबल नीरज कुमार, कॉन्सटेबल सन्नी कुमार शर्मा, राजीव रंजन तथा पूरी टीम का योगदान रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस को दोहरी सफलता, लूटकांड और हत्याकांड में शामिल पांच गिरफ्तार

Next Post

ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण में किक व पंच की ट्रेनिंग

Next Post
टीचर्स ट्रेनिंग को लेकर हाइकोर्ट सख्त, धरी की धरी रह गयी सरकार की तैयारियां

ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण में किक व पंच की ट्रेनिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d