जमशेदपुर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार के निर्देशानुसार इंसिडेंट कमांडर अपने क्षेत्राधीन भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, हाट बाजार इत्यादि का प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क नही पहनने वालों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नही करने के विरुद्ध इंसिडेंट कमांडर सविता टोपनो, चन्द्रदेव प्रसाद एवं अन्य इंसिडेंट कमांडर द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया.
इंसिडेंट कमांडर चंद्रदेव प्रसाद द्वारा खूंटाडीह सोनारी में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर एक दुकान को 72 घण्टे के लिए बंद कराते हुए स्पष्टीकरण किया गया. वहीं सविता टोपनो द्वारा बिष्टुपुर में यूनियन हीरो एजेंसी को बंद कराने की कार्रवाई की गई. उक्त एजेंसी के कर्मियों द्वारा मास्क का प्रयोग नही करने पर कार्रवाई की गई तथा 72 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण के जवाब का निर्देश दिया गया है. जांच अभियान के साथ-साथ इंसिडेंट कमांडर द्वारा होम क्वारन्टीन लोगों का भी औचक निरीक्षण किया गया.

