जमशेदपुर :- झारखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष की कड़ी हार के बाद अब घोटालों की पोल खुलने लगी है. जहां पार्षद ने बैठक में ही डिप्टी मेयर के समीप मेयर परघोटाला करने का आरोप लगाया.
ताजा मामला आदित्यपुर नगर निगम का है जहां पार्षद ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2.03 करोड़ की गलत तरीके से चल रही अधूरे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पार्षदों से बिना हस्ताक्षर कराए जेई ने संवेदक को 1.20 करोड़ का भुगतान कर दिया.
आपको बता दें 2.03 करोड़ की सड़क निर्माण का शिलान्यास तत्कालीन सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने किया था. आदित्यपुर नगर निगम के बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड 31 की पार्षद रिंकू राय ने मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं. वैसे पूरा मामला कमीशन के खेल को लेकर है.
वार्ड 28 की पार्षद अमृता श्रीवास्तव खुद मेयर विनोद श्रीवास्तव की पुत्रवधू है. 29 की पार्षद स्वर्गीय राजमणि देवी नहीं रही और 31 की पार्षद रिंकू राय है.
सड़क और नाले की संयुक्त योजना जिसकी लागत 2 करोड़ 3 लाख 14 हजार रुपए है. वैसे यह बैठक वर्तमान कार्यकाल की आठवीं बोर्ड बैठक है जहां पार्षद रिंकू राय ने योजना के संबंध में जानकारी लेनी चाही,
तो मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव बिफर पड़े और पार्षद रिंकू राय को खूब खरी-खोटी सुना डाली.

वहीं मेयर ने कहा अपनी हद में रहे, आपको जहां जाना है जाइए. जहां धरना देना है दीजिए. हालांकि इस दौरान डिप्टी मेयर सहित लगभग सभी पार्षद मौजूद थे. सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला कमीशन के खेल का है.
स्वर्गीय राजमणि देवी के नहीं रहने पर मेयर विनोद श्रीवास्तव अकेले पूरी योजना की राशि का हिस्सा गटक गए.

