जमशेदपुर: मानगो स्थित वर्कस कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों बीच छेड़खानी को लेकर चाकूबाजी का मामला प्रकाश में आया है. जहां चाकू लगने से कॉलेज का एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस कॉलेज पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहंची साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि बहरी युवकों द्वारा कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर यह घटना घटी है. वैसे सूत्र बताते हैं कि मामला प्रेम प्रसंग और कॉलेज में वर्चस्व का है. फिलहाल कॉलेज में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. कॉलेज प्रशासन और पीड़ित छात्र की ओर से शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है.

