BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमशेदपुर का पहला मरीज आज कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त

कोरोना सरवाईवर ने स्वास्थ्यकर्मियों तथा जिला प्रशासन का जताया आभार

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in Uncategorized
जमशेदपुर का पहला मरीज आज कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त

कोरोना सरवाईवर ने स्वास्थ्यकर्मियों तथा जिला प्रशासन का जताया आभार

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 1 कोरोना मरीज तथा एक अन्य संक्रमित के नजदीकी संपर्क में आए एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वार्ड से बाहर आते ही दोनोx का तालियों से स्वागत किया गया तथा उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गुलदस्ता देते हुए हर्ष के माहौल में उन्हें घर के लिए विदा किया गया.

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस अवसर पर मीडियाकर्मियों को बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना हमें नहीं रखनी चाहिए.  उन्होने कहा कि मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों से अपील करना चाहूंगा कि जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें, ताकि हम अपनी सर्विलांस टीम के माध्यम से उनकी मॉनिटरिंग कर सकें. बाहर से आने वाले लोगों से भी आग्रह है कि जिला प्रशासन के संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रहने का प्रयास करें .वहीं कोई अगर होम क्वारंटाइन में रहना चाहते हैं तो इसके नियमों का कड़ाई से पालन करें.

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक  एम तमिल वाणन ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत की बदौलत आज दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं. कोरोना सरवाईवर का जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाओं के साथ उचित तरीके से ख्याल रखा गया. उन्होने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा सकें. आज डिस्चार्ज किए जा रहे दोनों लोगों के घर के आसपास अगले 3-4 दिनों के लिए कंटेनमेन्ट जोन रहेगा.

मौके पर टीएमएच के जीएम डॉ. राजन चौधरी द्वारा होम क्वारंटाइन में रहने के दौरान क्या सावधानियां बरती जानी है इसकी जानकारी दी. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद, टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ. राजन चौधरी तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Breaking : हजारीबाग से 5 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 444

Next Post

गजनेर के कोविड 19 अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

Next Post
गजनेर के कोविड 19 अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

गजनेर के कोविड 19 अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d